बलिया: चार हजार बेरोजगार युवाओं से छह करोड़ की ठगी के केस 13 पर FIR, 40 हजार ली थी सिक्योरिटी मनी; जांच शुरू
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के तीखमपुर में संचालित फर्जी संस्था के जरिये सरकारी नौकरी का झांसा देकर चार हजार से ज्यादा युवाओं से करीब छह करोड़ रुपये की ठगी के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 8 नामजद, 5 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। दो साल पुराने मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट के आदेश के बाद बांसडीहरोड पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परसपुर गांव निवासी राजेश कन्नौजिया ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि बजहां निवासी वेद प्रकाश तिवारी, अक्षयवर तिवारी, चंद्र प्रकाश तिवारी, गौरव तिवारी, मणि प्रकाश तिवारी समेत चार-पांच अज्ञात लोगों ने तीखमपुर स्थित मकान में लघु उद्योग विकास परिषद उज्ज्वला शिक्षा मिशन व औद्योगिक प्रशिक्षण महिला विकास योजना नाम से संस्था संचालित की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 26, 2026, 20:36 IST
बलिया: चार हजार बेरोजगार युवाओं से छह करोड़ की ठगी के केस 13 पर FIR, 40 हजार ली थी सिक्योरिटी मनी; जांच शुरू #CityStates #Varanasi #Ballia #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
