Kurukshetra News: ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जारी

कुरुक्षेत्र। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के साथ मिलान के बाद पंचायतों की वार्ड वाइस मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि 19 मार्च को अपीलेट अथॉरिटी द्वारा दावे व आपत्तियां का निपटान किया गया था, 23 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। उन्होंने कहा कि पिपली ब्लॉक के अटल नगर, बीड खैरी, शाहाबाद ब्लॉक के मोहन नगर, लाडवा के गांव लाठी धनौरा, पिहोवा के जुरासी खुर्द, जुलमत, रतनगढ़ ककराली, सरस्वती नगर खेडा, सिंहुपरा, धनीरामपुरा, थानेसर में बिशनगढ़, बचगांव, रावगढ़, भैंसी माजरा, संतोखपुरा, खासपुर, समसीपुर, फतुहपुर, बाबैन के रामनगर 112 व सैनी माजरा में खाली पड़े पंच पद का उप चुनाव होना है। पिहोवा से गांव बोहदा में सरपंच पद के लिए उप चुनाव होना है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 03:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जारी #FinalPublicationOfVoterListsOfGramPanchayatsReleased #SubahSamachar