कैमरे के सामने एक सरप्राइज थे , अशोक पंडित ने दिवंगत अभिनेता भरत कपूर को किया याद; बताया शानदार इंसान
बॉलीवुड के वेटरन एक्टर भरत कपूर के निधन से इंडस्ट्री शोक में डूबी है। तमाम सेलेब्स ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए अपने-अपने तरीके से याद किया। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी दिवंगत भरत कपूर याद करते हुए उन्हें एक प्रतिभाशाली अभिनेता बताया। अशोक पंडित ने कहा कि भरत कपूर में लंबी स्क्रिप्ट्स को याद करने की असाधारण क्षमता थी। अभिनय के मामले में जादू कर देते थे एएनआई से बात करते हुए अशोक पंडित ने भरत कपूर को एक शानदार अभिनेता और इंसान बताया। उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के तौर पर उन्हें अपने डायलॉग्स भी बहुत अच्छे से याद रहते थे। उनका अभिनय भी शानदार था। मैंने उनके साथ फिल्म, थिएटर और टेलीविजन तीनों ही फॉर्मेट में काम किया है। इसलिए यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। वो काफी समय से बीमार भी थे। कैमरे के सामने वो सचमुच एक बहुत बड़ा सरप्राइज होते थे। वो शांत रहते थे और जब भी कैमरे के सामने होते थे, तो अपनी लाइन्स याद कर लेते थे। वो बड़े-बड़े8-10 पन्ने याद कर लेते थे। शांत स्वभाव का होने के कारण उन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता था कि वो कोई निगेटिव कैरेक्टर निभाएंगे। उनका चेहरा बहुत सौम्य था, लेकिन जब वो मंच, सिनेमा या टेलीविजन पर आते थे, तो अभिनय के मामले में वे सचमुच जादू कर देते थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 28, 2026, 04:58 IST
कैमरे के सामने एक सरप्राइज थे , अशोक पंडित ने दिवंगत अभिनेता भरत कपूर को किया याद; बताया शानदार इंसान #Bollywood #National #AshokePandit #FilmmakerAshokePandit #BharatKapoor #BharatKapoorDeath #BharatKapoorDemise #BharatKapoorDeathNews #AshokPanditTributeToBharatKapoor #BharatKapoorDeathAt80 #SubahSamachar
