Firozabad News: जाम में फंसे ऑटो और ई-रिक्शा चालकों में मारपीट, वीडियो वायरल

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र स्थित कोटला रोड मंडी समिति के पास शुक्रवार रात जाम के दौरान ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। राहगीर द्वारा बनाया गया वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड मंडी समिति के पास शुक्रवार को जाम के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक ऑटो चालक और ई-रिक्शा चालक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। रास्ता देने को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गया। दोनों चालकों के बीच सड़क पर ही मारपीट होने लगी, जिससे वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी राहगीर ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोटला रोड क्षेत्र में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है, जिसके चलते इस तरह के विवाद सामने आते रहते हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 20:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Firozabad News: जाम में फंसे ऑटो और ई-रिक्शा चालकों में मारपीट, वीडियो वायरल #FightBetweenAutoAndE-rickshawDriversStuckInJam #VideoGoesViral #SubahSamachar