फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या?: नहीं दिखा रोनाल्डो का दम; गंभीर ने जिसे पसंदीदा बताया, उसने दागा गोल
फीफा विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। मैच रात में होने के बावजूद फैंस इसका जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। विश्व फुटबॉल के इस सबसे बड़े मंच पर बुधवार को क्रिस्टियानो रोनाल्डो से फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनक प्रदर्शन फीका रहा। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए क्रोएशिया को शिकस्त दी। जूड बेलिंगहैम, हैरी केन और मार्कस रैशफोर्ड ने इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब दोनों मुकाबलों के बाद ग्रुप समीकरण भी दिलचस्प हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड के जिस फुटबॉलर को भारतीय क्रिकेट टीम के कोच ने अपना पसंदीदा बताया था उसने भी गोल दागा। गंभीर ने उन्हें लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर तरजीह दी थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 02:39 IST
फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या?: नहीं दिखा रोनाल्डो का दम; गंभीर ने जिसे पसंदीदा बताया, उसने दागा गोल #Football #International #CristianoRonaldo #PortugalVsCongo #PortugalWorldCup #RonaldoWorldCup2026 #HarryKane #EnglandVsCroatia #FifaWorldCup2026 #SubahSamachar
