दक्षिण अफ्रीका का सपना टूटा: आखिरी मिनट के गोल ने बदली कनाडा की किस्मत, पहली बार अंतिम-16 में मेजबान टीम
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड-ऑफ-32 के पहले मुकाबले में सह-मेजबान कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान स्टीफन यूस्टाक्वियो ने इंजरी टाइम (90+2') में शानदार गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ कनाडा ने पहली बार फीफा पुरुष विश्व कप के राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई। इससे पहले कनाडा 1986 और 2022 विश्व कप में ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सका था। अब राउंड ऑफ-16 में उसका सामना नीदरलैंड और मोरक्को के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 01:24 IST
दक्षिण अफ्रीका का सपना टूटा: आखिरी मिनट के गोल ने बदली कनाडा की किस्मत, पहली बार अंतिम-16 में मेजबान टीम #Football #Sports #National #SouthAfricaVsCanadaFifaWorldCup2026Highlig #FifaWorldCup2026HighlightsStreamingIndia #FifaWorldCup2026SouthAfricaVsCanadaHighlig #SouthAfricaVsCanadaFifaWorldCup #FifaWorldCup2026 #FifaWorldCup2026Performers #SubahSamachar
