FIFA WC Highlights: फुटबॉल विश्वकप में जापान का जादुई खेल, नीदरलैंड को बराबरी पर रोका; जर्मनी ने दाग दिए 7 गोल

फीफा विश्वकप 2026 में रविवार को खेले गए मुकाबलों में तीन अलग-अलग कहानियां देखने को मिलीं। कहीं आखिरी मिनट में वापसी का जज्बा दिखा, कहीं एक टीम ने गोलों की बौछार कर दी तो कहीं एक अकेले गोल ने मैच का फैसला कर दिया। डलास में जापान ने आखिरी क्षणों तक संघर्ष करते हुए नीदरलैंड को जीत से वंचित कर दिया। ह्यूस्टन में जर्मनी ने कुरासाओ को करारी शिकस्त देकर ग्रुप ई में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि आइवरी कोस्ट ने अमाद डियालो के निर्णायक गोल से इक्वाडोर को हराकर नॉकआउट की दौड़ में खुद को मजबूती से बनाए रखा। फिलहाल एक और मैच जारी है। यह मैच स्वीडन और ट्यूनीशिया के बीच मोंटेरी में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े सात बजे होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 15, 2026, 03:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




FIFA WC Highlights: फुटबॉल विश्वकप में जापान का जादुई खेल, नीदरलैंड को बराबरी पर रोका; जर्मनी ने दाग दिए 7 गोल #Football #Sports #International #FifaWorldCup2026 #JapanVsNetherlands #DaichiKamada #GermanyVsCuracao #KaiHavertz #ManuelNeuer #IvoryCoastVsEcuador #SubahSamachar