Jhajjar-Bahadurgarh News: फेस्टिवल सीजन शुरू, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए घेवर, देसी घी सहित 6 सैंपल

झज्जर। मानसून शुरू होने के साथ ही फेस्टिवल सीजन भी शुरू होने वाला है, ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में अलग-अलग चीजों के सैंपल लिए। इसमें घेवर, देसी घी, टोफो व अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए। इन सभी को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच में यदि कोई कमी आएगी तो उसके अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के इंचार्ज डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि फेस्टिवल सीजन में विभाग की तरफ से सैंपलिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए विशेष ड्राइव चलाई जाएगी। बताया कि शनिवार को गुरुग्राम रोड पर घेवर बनाने वालों के दो घेवर और दो देसी घी के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा पुराना बस अड्डा रोड से दो सैंपल खाद्य सामग्री के लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग को मिलावटी घेवर बनाए जाने की शिकायतें मिली थी जिसके बाद यह कदम उठाया गया है और यह ड्राइव अब लगातार चलती रहेगी।दुकानदारों को किया जागरूकखाद्य सुरक्षा विभाग के इंचार्ज डॉ. राजेश वर्मा ने शनिवार को पुराना बस अड्डा रोड स्थित केंद्र पर दुकानदारों की बैठक ली और उनको जागरूक किया। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में दुकानदार क्वालिटी का पूरा ध्यान रखें। यदि कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के लिए भी किया जागरूकडाॅ. वर्मा ने बताया कि कोई भी खाद्य सामग्री बेचने के लिए एफसीसीआई का लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन लेना जरूरी होती है, इसलिए जिनके पास लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नहीं है, वह अपनी प्रक्रिया पूरी करें। इसके अलावा किसी प्रकार की कमी है तो उसे पोर्टल के माध्यम से दूर करें। उन्होंने बताया कि कई बार दुकानदार आवेदन करते समय पोर्टल पर अपना नंबर नहीं देते और सीएससी संचालक अपना नंबर डाल देते हैं। ऐसे में एफसीसीआई की ओर से आने वाले जागरूकता मैसेज या अन्य जानकारी दुकानदारों तक नहीं पहुंच पाती। इसलिए सभी अपना व्यक्तिगत नंबर ही पोर्टल पर डलवाएं। उन्होंने बताया कि जिले में 1500 लाइसेंस बने हुए हैं और 5 हजार दुकानदारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। 27jjrp12-गुरुग्रामरोडपरस्थितदुकानसेसैंपलकेलिएपहुंचेइंचार्जडॉ.राजेशवर्मा।स्रोत:

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 21:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: फेस्टिवल सीजन शुरू, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए घेवर, देसी घी सहित 6 सैंपल #FestiveSeasonBegins;FoodSafetyDepartmentCollects6Samples #IncludingGhevarAndDesiGhee. #SubahSamachar