मातम में बदलीं त्योहार में खुशियां: किसी का सुहाग उजड़ा, कोई हुआ अनाथ; तीन की माैत; अकेले पड़ गए पिता
महराजगंज में औराई के इटवां के पास हाईवे की सर्विसलेन पर हुई दुर्घटना से एक साथ तीन परिवारों में त्योहारों की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे में जान गंवाने वाले तीन में दो युवक महानगरों में मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाते थे। इन दिनों नवरात्र व दशहरा पर्व पर वे घर लौटे थे। सूरज तो रविवार की सुबह ही घर लौटा था और दोस्तों को लेकर पार्टी करने महराजगंज बाजार गया था। औराई कोतवाली के इटवां के पास अनियंत्रित होकर हाईवे के गड्ढे में पलटने वाली बाइक पर सवार सूरज बिंद, विवेक बिंद और पुनीत बिंद दोस्त थे। जिसमें सूरज और विवेक बाहर रहकर मजदूरी करते थे। इन दिनों नवरात्र और दशहरा मेला चल रहा है और दिवाली का त्योहार आने वाला है। सूरज तो रविवार को ही घर लौटा था। वह सूरत में एक कपड़े की दुकान पर मजदूरी करता था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 19, 2026, 07:06 IST
मातम में बदलीं त्योहार में खुशियां: किसी का सुहाग उजड़ा, कोई हुआ अनाथ; तीन की माैत; अकेले पड़ गए पिता #CityStates #Varanasi #Bhadohi #RoadAccident #ThreeYouthsKilled #SubahSamachar
