प्रकृति का अनोखा तोहफा: बांस की फर्मेंटेड कोपलें बन सकती हैं किडनी की रखवाली, पीयू के शोध ने जगाई उम्मीद

डायबिटीज के मरीजों को अक्सर सिर्फ शुगर नहीं, किडनी खराब होने का डर भी सताता है। ऐसे में पंजाब यूनिवर्सिटी के शोध ने उम्मीद की नई किरण दिखाई है। शोध में सामने आया है कि बांस की फर्मेंटेड कोपलें किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले प्रभावों को कम करने में मददगार हो सकती हैं। यानी प्रकृति की साधारण दिखने वाली यह कोपल भविष्य में डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत का रास्ता खोल सकती है। अंतरराष्ट्रीय जर्नल केमिस्ट्री एंड बायोडाइवर्सिटी में प्रकाशित शोध में पाया गया कि बांस (बम्बुसा न्यूटन ) की फर्मेंटेड कोपलें डायबिटीज के कारण किडनी को होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम कर सकती हैं। शोध में यह भी सामने आया कि फर्मेंटेशन की प्रक्रिया बांस में मौजूद लाभकारी तत्वों को और अधिक प्रभावी बना देती है। शोध में पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉटनी विभाग की प्रो. निर्मला चोंगथम भी शामिल रहीं। प्रो. निर्मला ने बताया कि वो पिछले 24 वर्षों से बांस पर अलग-अलग शोध कर रही हैं। किडनी को लेकर किया गया शोध 4 वर्षों में पूरा हुआ है। इसका प्रकाशन 2026 मई में हुआ है। इस शोध के लिए पीयू के मणिपुर के साथ ही पीयू के बोटैनिकल गार्डन में उगाई गई बांस का उपयोग किया गया। उन्होंने बताया कि डायबिटीज की सबसे गंभीर जटिलताओं में से एक है डायबिटिक नेफ्रोपैथी, जिसमें धीरे-धीरे किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होने लगती है। वर्तमान में उपलब्ध दवाओं के बावजूद मरीजों में किडनी फेल होने का जोखिम बना रहता है। इसी चुनौती को देखते हुए मणिपुर यूनिवर्सिटी और पंजाब यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बम्बुसा न्यूटन यानी खाने योग्य बांस की कोपलों पर अध्ययन किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 04:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्रकृति का अनोखा तोहफा: बांस की फर्मेंटेड कोपलें बन सकती हैं किडनी की रखवाली, पीयू के शोध ने जगाई उम्मीद #CityStates #Chandigarh-punjab #FermentedBamboo #KidneyProblem #PanjabUniversity #SubahSamachar