Mandi News: जंगलों को बचाने के लिए आग से लड़ रहीं महिला वनमित्र

अपराजिता जंगलों को बचाने के लिए आग से लड़ रहीं महिला वनमित्रजोगिंद्रनगर वन मंडल की 56 बीटों में 24 घंटे रहेंगी तैनात26 हजार हेक्टेयर पर वन संपदा की सुरक्षा का है जिम्मासंवाद न्यूज एजेंसीजोगिंद्रनगर (मंडी)। फायर सीजन में जंगलों को आग से बचाने के लिए वनमंडल की महिला वन मित्र और महिला वन रक्षक अग्रिम मोर्चे पर डट गई हैं। दुर्गम जंगलों में कई किलोमीटर पैदल चलकर ये महिलाएं आग बुझाने के साथ-साथ वन्यजीवों और बहुमूल्य वन संपदा की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रही हैं।वनमंडल की 26 हजार हेक्टेयर वन भूमि की सुरक्षा के लिए 56 वन बीटों में महिला वनमित्रों सहित 200 से अधिक सदस्यों की टास्क फोर्स 24 घंटे तैनात की गई है। लडभड़ोल, उरला, टिक्कन, कमलाह, धर्मपुर और जोगिंद्रनगर रेंज में छह रेंज अधिकारी, 18 ब्लॉक अधिकारी, फायर वाचर, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और युवक मंडल भी आग की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं। इस वर्ष वनमंडल में आग की करीब 40 घटनाओं में लगभग 200 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। विभाग के मुताबिक आग से करीब 10 लाख रुपये की वन संपदा का नुकसान हुआ है।वनमंडल जोगिंद्रनगर की करीब 26 हजार हेक्टेयर वन भूमि की सुरक्षा के लिए 56 वन बीटों में महिला वनमित्र और महिला वनरक्षक सहित 200 से अधिक सदस्यों की टास्क फोर्स 24 घंटे सक्रिय है। महिला कर्मी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और विभागीय कार्यों के साथ-साथ फायर सीजन में अग्रिम पंक्ति में रहकर जंगलों की रक्षा कर रही हैं।महिला वनमित्र और महिला वनरक्षक फायर सीजन में 24 घंटे वन संपदा की सुरक्षा में जुटी हैं। विभाग के अधिकारी, फायर वाचर और स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से जंगलों को आग से बचाने का अभियान लगातार जारी है। -अश्वनी शर्मा, डीएफओ, वन मंडल जोगिंद्रनगर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 18:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: जंगलों को बचाने के लिए आग से लड़ रहीं महिला वनमित्र #Female'Vanmitras'BattlingFireToSaveForests. #SubahSamachar