AMU: स्कूल में हंगामा, प्रिंसिपल से विवाद के बाद महिला शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक स्कूल में 5 मई को उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब प्रिंसिपल से विवाद के बाद एक महिला शिक्षिका की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सहकर्मी शिक्षकों के अनुसार, संबंधित शिक्षिका पिछले तीन दिनों से अवसाद में थीं। 5 मई को उनकी दो ड्यूटी लगाई गई थीं, जिसे लेकर वे प्रिंसिपल से मिलने गईं। आरोप है कि इस दौरान प्रिंसिपल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे वे मानसिक रूप से काफी आहत हो गईं। बताया जा रहा है कि बातचीत के बाद शिक्षिका बेहद तनाव में आ गईं और कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्कूल स्टाफ ने तुरंत उन्हें मेडिकल सहायता दिलाई और अस्पताल पहुंचाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 13:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




AMU: स्कूल में हंगामा, प्रिंसिपल से विवाद के बाद महिला शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #AmuNews #AligarhMuslimUniversity #DisputeWithPrincipal #FemaleTeacher #AligarhNews #SubahSamachar