Yamuna Nagar News: आरसेटी से सिलाई-कढ़ाई सीख आत्मनिर्भर बन रहीं छात्राएं

अशोक कुमार यमुनानगर। ग्रामीण युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से राजकीय कॉलेज, छछरौली में स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को रोजगारपरक कौशल सिखाकर उन्हें स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है। शिविर में 35 छात्राओं का एक बैच प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है, जबकि दूसरे बैच की छात्राओं को भी अलग-अलग ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले बैच में छात्राओं को सिलाई-कढ़ाई से जुड़े सभी कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें कपड़ों की कटिंग, सिलाई, डिजाइनिंग और कढ़ाई सहित विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें।वहीं दूसरे बैच में छात्राओं को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें फेस केयर, हेयर केयर, मेकअप, स्किन ट्रीटमेंट और अन्य सौंदर्य सेवाओं से संबंधित आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया जा रहा है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। यह प्रशिक्षण शिविर आरसेटी के डायरेक्टर रवि सिंह के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के संचालन में मोनिका कांबोज और रूबी कांबोज सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। ब्यूटी पार्लर की डोमेन स्किल ट्रेनर कविता कांबोज और मधुबाला छात्राओं को स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दे रही हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 09, 2026, 03:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: आरसेटी से सिलाई-कढ़ाई सीख आत्मनिर्भर बन रहीं छात्राएं #FemaleStudentsAreBecomingSelf-reliantByLearningTailoringAndEmbroideryAtRSETI. #SubahSamachar