Ambala News: महिला परीक्षार्थियों से उतरवाए रबड़ बैंड, रूमाल तक बाहर रखवाया

अंबाला। जिले में शनिवार को 13 केंद्रों पर आयोजित एचटेट की लेवल-3 टीजीटी परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन रखने के लिए महिला परीक्षार्थियों के रबड़ बैंड, कुंडल, हाथों के बैंड तक उतरवा लिए गए। यहां तक कि जो परीक्षार्थी रूमाल लाए थे उन्हें भी रूमाल केंद्र के बाहर की छोड़ना पड़ा। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही सुरक्षा घेरा काफी सख्त रहा और सभी वाहनों सहित आमजन व अभिभावकों को परीक्षा केंद्र की परिधि से दूर रखा गया।परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार पर हरियाणा पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की ओर से दो स्तरीय जांच की गई। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने केंद्रों के बाहर व मुख्य गेट पर कमान संभाली हुई थी। वहीं परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी के प्रतिनिधियों ने परीक्षार्थियों के दस्तावेजों और उनके साथ लाए गए सामान की बारीकी से जांच की। सुरक्षा इतनी कड़ी थी कि प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों के पास मौजूद किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को बाहर ही रखवा दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से महिला परीक्षार्थियों को भी गहन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। चेकिंग के दौरान महिला परीक्षार्थियों के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। उनके लिए दो छोटी कनोपी लगाई गई थीं। यहां महिला परीक्षार्थियों के रबड़ बैंड, कान की बालियां, चूड़ियां, कड़े और रुमाल तक उतरवा दिए गए। केंद्रों के अंदर प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से हर परीक्षार्थी की जांच की गई, ताकि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या नकल सामग्री की गुंजाइश न रहे। हालांकि इसके लिए स्कूलों में पहले ही जैमर लगा दिए गए थे। संवादमोबाइल पर हुई स्केनिंग व फिंगर प्रिंटपरीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने के लिए दो स्तरीय जांच से तो गुजरना पड़ा। वहीं परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड पर उनकी हाजिरी फिंगर प्रिंट के माध्यम से टैब पर लगाई गई और इसी माध्यम से उनकी फेस के स्कैनिंग भी की गई ताकि कोई बाहरी व्यक्ति परीक्षा में न बैठ सके।प्रशासनिक टीमों की दबिश नकल पर नकेल कसने के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमों ने भी केंद्रों पर लगातार दबिश दी। उड़न दस्तों ने औचक निरीक्षण कर पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। इस दौरान प्रत्येक स्तर पी वीडियाेग्राफी भी करवाई गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास के रास्तों को डायवर्ट कर दिया गया था, ताकि वहां अनावश्यक भीड़ जमा न हो और परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।परीक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती गई है। सभी कर्मचारियों को चौकस रहने के निर्देश दिए गए थे। कहीं से भी किसी घटना की जानकारी सामने नहीं आई है।धर्मबीर सिंह, कैंट थाना प्रभारी। अंबालाकैंटकेपरीक्षाकेंद्रपरबालोंमेंलगेरबड़बैंडकोउतारतींपरीक्षार्थी।संवाद अंबालाकैंटकेपरीक्षाकेंद्रपरबालोंमेंलगेरबड़बैंडकोउतारतींपरीक्षार्थी।संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 03:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: महिला परीक्षार्थियों से उतरवाए रबड़ बैंड, रूमाल तक बाहर रखवाया #FemaleExamineesMadeToRemoveRubberBands;EvenHandkerchiefsHadToBeLeftOutside. #SubahSamachar