Una News: महिला चिकित्सक पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात एक महिला चिकित्सक पर दुर्व्यवहार और प्रताड़ना के आरोप लगे हैं। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन मामले की जांच में जुट गया है।जानकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया है कि ऑपरेशन को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया और उसके साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया। महिला का कहना है कि अस्पताल में उपचार के दौरान उसे परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसके चलते उसने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग उठाई। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन संबंधी प्रक्रिया के दौरान चिकित्सक का व्यवहार ठीक नहीं था। उसने कहा कि उपचार को लेकर उसे परेशान किया गया। दूसरी तरफ उक्त मामले पर अस्पताल प्रबंधन कुछ भी कहने से इनकार कर रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 19:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: महिला चिकित्सक पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar