फर्जीवाड़ा: फर्जी डेथ सर्टिफिकेट से एफडी तुड़वाई, मोबाइल नंबर बदलकर खाते खाली; बैंक में करोड़ों की ठगी

बैतूल जिले के मोरखा में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा से जुड़ा कथित वित्तीय घोटाला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बोरदेही पुलिस ने इस मामले में बैंक के सहायक प्रबंधक समेत दो आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आरोप है कि खाताधारकों की बैंकिंग जानकारी और नेट बैंकिंग प्रक्रिया का दुरुपयोग कर उनके खातों से बिना अनुमति के रकम निकाली और ट्रांसफर की गई। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान खाताधारकों के मोबाइल नंबर बदलने, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए एफडी तुड़वाने और रकम को दूसरे खातों में ट्रांसफर करने जैसी संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में चल रही जांच में जनवरी 2026 से कथित वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी सामने आई है। जांच में करीब 10 बार मोबाइल नंबर बदले जाने की बात भी सामने आई है। ये भी पढ़ें-एसडीएम कोर्ट परिसर में किसान को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, जमीन विवाद की शिकायत करने से थीं नाराज कारसमेत दूसरी संपत्तियां खरीदीं आरोप है कि कथित तौर पर खातों से निकाली गई रकम से कार समेत दूसरी संपत्तियां खरीदी गईं। इस मामले में बोरदेही थाने में छह अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। शिकायतों में अलग-अलग खाताधारकों के खातों से लाखों रुपये के अनधिकृत लेन-देन के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ितों में ज्योति रघुवंशी, इंद्रेश रघुवंशी, फूलवंती सोनी, रागिनी सूर्यवंशी, विवेक सूर्यवंशी और भोजराज सोनी शामिल हैं। शिकायत के अनुसार कुल करीब 1 करोड़ 14 लाख रुपये के कथित लेन-देन की बात सामने आ रही है। जांच के बाद होगा बड़ा खुलासा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहायक प्रबंधक लुकेश गोखे निवासी नागपुर, गौरव सूर्यवंशी निवासी मोरखा और एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा है। विवेचना के दौरान पुलिस ने 6 मोबाइल फोन, करीब 8 लाख 28 हजार रुपये का सोना, 1 लाख 40 हजार रुपये की चांदी और करीब 12 लाख 25 हजार रुपये कीमत की कार जब्त की है। पुलिस के मुताबिक कुल करीब 22 लाख 33 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस बैंक खातों के लेन-देन, रकम के ट्रांसफर और आरोपियों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल ट्रांजेक्शन की भी जांच की जा रही है। अब सवाल यह है कि इस कथित बैंक घोटाले में कुल कितनी रकम का लेन-देन हुआ और इस पूरे मामले में और कितने लोग शामिल हैं, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 16:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




फर्जीवाड़ा: फर्जी डेथ सर्टिफिकेट से एफडी तुड़वाई, मोबाइल नंबर बदलकर खाते खाली; बैंक में करोड़ों की ठगी #CityStates #Crime #Betul #MadhyaPradesh #SubahSamachar