Varanasi News: 48 घंटे में ठीक होंगी खराब स्ट्रीट लाइटें, शिकायत के लिए लगेगा क्यूआर कोड; जानें नई व्यवस्था

Varanasi News:शहर की सड़कों और गलियों में खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम अब नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। बुधवार को सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में आलोक और परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने निर्देश दिया कि शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों की पहचान और शिकायत के लिए क्यूआर कोड या जीआई बोर्ड लगाए जाएं। इन बोर्डों पर विधानसभा, वार्ड, मोहल्ला कोड और संबंधित स्ट्रीट लाइट का नंबर अंकित होगा, जिससे नागरिक आसानी से शिकायत दर्ज करा सकेंगे। निगम प्रशासन ने ऐसी शिकायतों का निस्तारण 48 घंटे के भीतर करने का लक्ष्य तय किया है। शहर के चिह्नित 18 वार्डों में 999 सोलर लाइट और 130 हाई मास्ट लाइट लगाने की योजना को लागू करने का निर्देश दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 08, 2026, 22:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: 48 घंटे में ठीक होंगी खराब स्ट्रीट लाइटें, शिकायत के लिए लगेगा क्यूआर कोड; जानें नई व्यवस्था #CityStates #Varanasi #SmartCityVaranasi #NagarNigamVaranasi #VaranasiNews #LatestNews #SubahSamachar