लव यू पापा… काजोल से लेकर हुमा तक ने साझा की फादर्स-डे पर खास पोस्ट; ईशा देओल ने धर्मेंद्र को किया याद

मुझ को छांव में रखा और खुद भी वो जलता रहा, मैंने देखा इक फरिश्ता बाप की परछाईं में… एक अज्ञात शायर की यह चंद पक्तियां पिता के विराट अस्तित्व को बखूबी बयां करती हैं। आज पिता दिवस यानी फादर्स डे के मौके पर कई बॉलीवुड सितारे भी पिता के लिएअपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। काजोल ने पिता और मां तनुजा की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। फादर्स डे पर साझा की गई अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में वह लिखती हैं, पुरानी तस्वीरें देखते हुए यह अहसास होता है कि मेरी हंसी में आप आज भी कितने जिंदा हैं। आपकी हर दिन याद आती है, पापा। हैप्पी फादर्स डे। हुमा कुरैशी ने तो अपने पिता के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। एक इमोशनल कैप्शन भी वह लिखती हैं, बचपन में हमें लगता था कि हमारे पापा के पास हर सवाल का जवाब है। फिर हम बड़े हुए और हमें अहसास हुआ कि वे भी चीजों को समझने और संभालने की कोशिश कर रहे थे। ऐसी जिम्मेदारियां निभा रहे थे जिन्हें हम समझ नहीं पाते थे। ऐसे त्याग कर रहे थे जिनके बारे में उन्होंने कभी बात नहीं की। हर दिन डटे रहे, तब भी जब जिंदगी आसान नहीं थी। इस सफर में कहीं न कहीं, आप अपने पापा को सिर्फ एक पिता के तौर पर नहीं बल्कि उस भूमिका के पीछे छिपे इंसान के तौर पर देखने लगते हैं। इससे सब कुछ बदल जाता है। ईशा देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में पिता धर्मेंद्र को याद करते हुए लिखा, लव यू पापा। पिछले साल दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हुआ था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 09:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लव यू पापा… काजोल से लेकर हुमा तक ने साझा की फादर्स-डे पर खास पोस्ट; ईशा देओल ने धर्मेंद्र को किया याद #Bollywood #National #FathersDay #FathersDaySpecial #Kajol #HumaQureshi #EshaDeol #FathersDaySocialMediaPost #BollywoodNews #SubahSamachar