एशियन गेम्स 2026: दो पदक जीतकर मेरठ की बेटी ने किया कमाल, पिता बोले- बेटियों के लिए मिसाल बनी पारुल

मेरठ के इकलौता गांव की रहने वाली एथलीट पारुल चौधरी ने 2026 एशियन गेम्स में दो कांस्य पदक जीतकर अपनी उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया। सोमवार को उन्होंने 5000 मीटर दौड़ में 15 मिनट 14.61 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया था। बेटी की इस उपलब्धि पर गांव में पिता कृष्णपाल सिंह और भाई राहुल ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। दो स्पर्धाओं में लगातार दूसरी बार पदक पारुल चौधरी ने 2026 एशियन गेम्स में 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर दौड़, दोनों स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीता है। इससे पहले 2023 के एशियन गेम्स में भी उन्होंने इन दोनों स्पर्धाओं में पदक हासिल किए थे। इस तरह पारुल ने 2023 और 2026 के एशियन गेम्स में दोनों स्पर्धाओं में लगातार दूसरी बार पदक जीते हैं। यह भी पढ़ें:मेरठ: केसरगंज मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ की घोषणा के बाद पुलिस अलर्ट, मंडी गेट पर बैरिकेडिंग; बाजार बंद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 29, 2026, 13:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एशियन गेम्स 2026: दो पदक जीतकर मेरठ की बेटी ने किया कमाल, पिता बोले- बेटियों के लिए मिसाल बनी पारुल #CityStates #Meerut #ParulChaudhary #AsianGames #MeerutAthlete #BronzeMedal #पारुलचौधरी #एशियनगेम्स #मेरठखिलाड़ी #कांस्यपदक #SubahSamachar