Gorakhpur News: पिता ने बेटा-बेटी को दिया जहर, तड़पकर दोनों की मौत
गीडा थाना क्षेत्र के बरवार खुर्द गांव की घटना, आरोपी गिरफ्तार मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है आरोपीपिपरौली (गोरखपुर)। गीडा थाना क्षेत्र के बरवार खुर्द गांव में बृहस्पतिवार शाम की एक घटना पूरे इलाके के लोगों को झकझोर दिया है। आरोप है कि एक पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों को जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजन सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चलता है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सत्यम कुमार ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे 11 वर्षीय प्रज्ञा, आठ वर्षीय प्राची और साढ़े चार वर्षीय अक्षत हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे सत्यम घर पहुंचा, जबकि उसकी पत्नी काम से बाहर गई थी। इसी दौरान आरोप है कि उसने अपनी बेटी प्राची और बेटे अक्षत को जहरीला पदार्थ खिला दिया। कुछ ही देर में दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी, जिससे घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान पहले अक्षत की मौत हो गई, जबकि आधे घंटे बाद प्राची ने भी दम तोड़ दिया। दोनों मासूमों की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चों के दादा अनिल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता सत्यम को गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 02:06 IST
Gorakhpur News: पिता ने बेटा-बेटी को दिया जहर, तड़पकर दोनों की मौत #FatherPoisonsSonAndDaughter #BothDieInAgony #SubahSamachar
