Delhi NCR News: कार व पैसे नहीं लौटाने पर ली थी पिता-पुत्र की जान, ओखला में आरोपी गिरफ्तार

तारा अपार्टमेंट अलकनंदा में दिल्ली दोहरा हत्याकांड : वारदात में इस्तेमाल चाकू अभी तक बरामद नहीं अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।दक्षिण जिला पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के सीआर पार्क इलाके में राकेश सूद (62) और उनके बेटे करण सूद (27) की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने वाले आरोपी मोहम्मद असद को ओखला एरिया से शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया है। उसने पैसे व होंडा सिटी कार नहीं लौटने पर पिता-पुत्र की हत्या कर दी थी। साथ ही बचाव में आए उनके भतीजे राहुल को घायल कर दिया था। आरोपी ने पिता-पुत्र की हत्या की साजिश कई महीने पहले रची थी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी अपनी होेंडा सिटी से ओखला इलाके में छिपा था और दिल्ली बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद नहीं कर सकी है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि घटना की सूचना शुक्रवार रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर साकेत के एक निजी अस्पताल से प्राप्त हुई, जहां सीआर पार्क स्थित तारा अपार्टमेंट के तीन लोगों को उनके रिश्तेदारों ने भर्ती कराया था। अतिरिक्त पुलित उपायुक्त ऐश्वर्या सिंह ने कहा कि जांच करने पर चिकित्सकों ने राकेश सूद और करण सूद को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल घायल अवस्था में पाया गया।ये भी माना जा रहा कारण : दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि असद ने मृतक पिता-पुत्र से करीब पांच-छह महीने पहले होंडा सिटी कार पांच लाख रुपये मे खरीदी थी। असद ने पैसे भी दे दिए थे। मगर बाद में पिता-पुत्र ने कार वापस ले ली थी। साथ ही असद को उसके पैसे भी नहींं लौटाए थे। इस कारण उसने इनकी हत्या की साजिश रची थी। बटनदार चाकू हमेशा साथ लेकर चलता था : आरोपी असर लंबा वाला बटनदार चाकू हमेशा साथ लेकर चलता था। वारदात वाले दिन उसे पिता-पुत्र व राहुल घर के बाहर मिल गए। पहले तो इनमें पैसे को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही इन्होेंने असद को घक्का-मुक्की की। इस पर असद ने तीनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। उसने पिता को आठ-10, पुत्र को 6 से 7 और राहुल को एक चाकू मारा था। घटनास्थल पर फिर आया था : पड़ोसियों ने कहा कि असद इलाके में फाइनेंस का काम करता है। बताया जा रहा है कि वह पैसे देने की एवज में चीजें गिरवी रखता और फिर चीज को लौटाता नहीं है। तीनों पीड़ितों पर हमला करने के बाद ये एक मिनट बाद मौके पर आया और वहां कुछ चीज उठाकर ले गया था। आरोपी के खिलाफ संगम विहार थाने में 2005 में भी मामला दर्ज किया गया था। काफी समय पहले इसने देशबंधु कॉलेज में दिल्ली पुलिस के सब-इंंस्पेक्टर के साथ मारपीट की थी। आप नेता ने की टिप्पणी : इसी बीच, आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, तारा अपार्टमेंट, अलकनंदा को दक्षिण दिल्ली की सबसे सुरक्षित कॉलोनी माना जाता था। सुषमा स्वराज और कई सांसद वर्षों तक वहां रहे थे। उन्होंने कहा कि दोहरे हत्याकांड से दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था के बारे में बहुत कुछ पता चलता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 17:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: कार व पैसे नहीं लौटाने पर ली थी पिता-पुत्र की जान, ओखला में आरोपी गिरफ्तार #FatherAndSonWereKilledForNotReturningTheCarAndMoney #AccusedArrestedInOkhla #SubahSamachar