जालंधर में दर्दनाक हादसा: तेज आंधी में गिरा पेड़, बाइक सवार पिता और बेटी की मौत

जालंधर में रविवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली। जालंधर के विभिन्न इलाकों में तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। जालंधर छावनी के गांव तोड़े सपराए में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां बाइक पर जा रहे कश्मीर उर्फ बिल्ला (40) और उनकी 12 वर्षीय बेटी सोनाली पर तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज हवाओं और बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि प्रशासन ने राहत और बहाली का कार्य शुरू कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 13:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Jalandhar



जालंधर में दर्दनाक हादसा: तेज आंधी में गिरा पेड़, बाइक सवार पिता और बेटी की मौत #CityStates #Jalandhar #SubahSamachar