UP: हापुड़ में पिता ने दोस्त संग मिलकर की बेटे की हत्या, स्कॉर्पियो में मिली तुषार की खून से सनी लाश
यूपी के हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के गांव दोयमी निवासी तुषार त्यागी (25) की सोमवार रात घर से बुलाकर अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई। तुषार का शव मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मेरठ बुलंदशहर हाईवे स्थित गांव पांची के पास उसी की स्कॉपियो कार में पड़ा मिला। उसके सिर व गर्दन में दो गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर गांव के ही एक युवक समेत दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन पुलिस की जांच में मृतक का हिस्ट्रीशीटर पिता और उसका दोस्त ही हत्यारा निकला। 40 बीघा जमीन को बेचने के विवाद यह हत्या की गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 22:46 IST
UP: हापुड़ में पिता ने दोस्त संग मिलकर की बेटे की हत्या, स्कॉर्पियो में मिली तुषार की खून से सनी लाश #CityStates #Hapur #UpPolice #CrimeInUp #Murder #SubahSamachar
