Fatehpur: घर के अंदर मां-बेटे के रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा मोहल्ले में घर के अंदर मां और बेटे के रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। शवों की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 19:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Fatehpur: घर के अंदर मां-बेटे के रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Fatehpur #Kanpur #FatehpurNews #UpNews #CrimeNews #SubahSamachar