Fatehpur: ड्यूटी से लौटे रोडवेज कंडक्टर की संदिग्ध हालात में मौत; सुबह बिस्तर पर मिले बेसुध, जांच शुरू

फतेहपुर जिले में खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कंडक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। शिवपुरी गांव निवासी सत्यनाम गुप्ता के पुत्र शिव शंकर गुप्ता (28) उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कंडक्टर के पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार, तीन फरवरी की शाम करीब पांच बजे ड्यूटी समाप्त कर वह घर लौटे थे। रात में परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह देर तक न उठने पर पत्नी माधुरी गुप्ता ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बेसुध अवस्था में पड़े मिले। घबराए परिजन उन्हें आनन-फानन में फतेहपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 12:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Fatehpur: ड्यूटी से लौटे रोडवेज कंडक्टर की संदिग्ध हालात में मौत; सुबह बिस्तर पर मिले बेसुध, जांच शुरू #CityStates #Kanpur #Fatehpur #FatehpurNews #FatehpurCrimeNews #SubahSamachar