Fatehpur: कुएं में उतराता मिला मासूम का शव, खेलते-खेलते हुआ था लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

फतेहपुर जिले में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव कोरसम में शुक्रवार को कुएं में गिरकर पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी अमृतध्वज रैदास का पुत्र आयुष (5) शुक्रवार तीन बजे से लापता था। पांच बजे परिजनों ने खोजबीन शुरू की] लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शाम सात बजे परिजन घर के पास स्थित कुएं में जाकर देखा] तो आयुष कुएं में उतराता दिखाई पड़ा। परिजन उसे कुएं से निकाल कर सीएचसी बिंदकी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों बलराज, कोहिनूर, शिवा में सबसे छोटा था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 09:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Fatehpur: कुएं में उतराता मिला मासूम का शव, खेलते-खेलते हुआ था लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल #CityStates #Kanpur #Fatehpur #FatehpurNews #FatehpurCrimeNews #SubahSamachar