Kangra News: फतेहपुर बाजार को मिलेंगे चार पंचायत प्रधान, तीन बीडीसी और दो जिला परिषद सदस्य
फतेहपुर (कांगड़ा)। पंचायत चुनाव की आहट शुरू होते ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच होने वाले पंचायत चुनाव से संबंधित कुछ रोचक बातें भी देखने को मिल रही हैं। यहां कुछ पंचायतों की सीमा कई किलोमीटर तक फैली है, वहीं महज एक किलोमीटर के दायरे में फैले फतेहपुर बाजार को चार पंचायत प्रधान, चार उपप्रधान, करीब आधा दर्जन वार्ड मेंबर, तीन बीडीसी और तीन जिला परिषद मिलने वाले हैं।साथ ही फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भवानी सिंह पठानिया का निवास भी फतेहपुर के गांव मंझार में है। उल्लेखनीय है एक किलोमीटर लंबे फतेहपुर बाजार में चार पंचायतों लोहारा, हाड़ा, फतेहपुर और कुटबासी की सीमाएं लगती हैं। इसी कारण रोचक संयोग वाला फतेहपुर बाजार संभवत प्रदेश का इकलौता बाजार है। बीडीसी वार्डों की बात करें तो इनमें कुटबासी पंचायत ब्लॉक समिति कुटबासी-सुनेट में पड़ती है। हाड़ा-फतेहपुर का अलग बीडीसी सदस्य होगा। लोहारा पंचायत ब्लॉक समिति लोहारा-मनोह सिहाल में शामिल है। इस तरह निर्वाचित होने वाले उपरोक्त तीन बीडीसी फतेहपुर बाजार के होंगे। यही स्थिति जिला परिषद वार्डों की है। लोहारा, हाड़ा व कुटवासी पंचायतें रैहन वार्ड में शामिल हैं। वहीं, फतेहपुर पंचायत रियाली जिला परिषद वार्ड में शामिल है। इस प्रकार फतेहपुर बाजार से दो जिला परिषद सदस्य बनेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 20:40 IST
Kangra News: फतेहपुर बाजार को मिलेंगे चार पंचायत प्रधान, तीन बीडीसी और दो जिला परिषद सदस्य #KangraNews #KangraTodayNews #KangraUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
