फतेहपुर: पटाखा गोदाम में फिर छापा, डीसीएम-लोडर भर आतिशबाजी बरामद, एसपी ने इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी को हटाया
फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में घनी आबादी के बीच पटाखों का भंडारण किए जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार रात फिर बड़ी कार्रवाई की। बरवट रोड स्थित पटाखा कारोबारी अविनाश चौरसिया के गोदाम में रात करीब दो बजे बिंदकी सीओ प्रियांक जैन, बकेवर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह और टीम ने छापा मारा। करीब तीन घंटे चली कार्रवाई में एक डीसीएम और एक लोडर में भरे पटाखे और आतिशबाजी का सामान बरामद किया गया। बरामद माल की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस कारोबारी अविनाश चौरसिया को भी अपने साथ ले गई। घनी आबादी में बड़ी मात्रा में पटाखों के भंडारण से लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस बरामद आतिशबाजी की मात्रा और उसके भंडारण से संबंधित अनुमति व दस्तावेजों की जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 10:06 IST
फतेहपुर: पटाखा गोदाम में फिर छापा, डीसीएम-लोडर भर आतिशबाजी बरामद, एसपी ने इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी को हटाया #CityStates #Kanpur #Fatehpur #FatehpurNews #FathepurCrimeNews #BahuaKanpurFatehpurFirecrackerRaid #LalauliPoliceStationOfficerLineHazirFatehpur #PriyankJainCoBindkiRaid #SubahSamachar
