400 रुपये का एडवेंचर: हेलमेट तक नहीं पहनाया, टूटा हुक, फर्श पर गिरा कुनाल; मौत का VIDEO आया सामने
आगरा चाैपाटी में लापरवाही ने चूड़ी व्यापारी पंकज अग्रवाल के घर के चिराग को हमेशा के लिए बुझा दिया। जिप लाइन में मानकों की अनदेखी की वजह से हादसा हुआ। किशोर को बिना हेलमेट ही सवार कर दिया गया था। पुली का लाॅक भी मजबूत नहीं था, 10 फीट आगे चलते ही वो टूट गया। जिप लाइन के नीचे किसी तरह का जाल और गद्दा भी नहीं रखा गया था। ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक और स्थानीय निवासी रोजाना चाैपाटी में बड़ी संख्या में आते हैं। हादसे ने सुरक्षा मानकों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पर्यटकों को एडवेंचर स्पोर्ट्स का अनुभव कराने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने चाैपाटी में एक साल पहले जिप लाइन की शुरुआत की थी। इसका ठेका दिल्ली की फर्म ईओडी एडवेंचर पार्क (विजन एम्यूसमेंट पार्क प्राइवेट लिमिटेड) को दिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 08:29 IST
400 रुपये का एडवेंचर: हेलमेट तक नहीं पहनाया, टूटा हुक, फर्श पर गिरा कुनाल; मौत का VIDEO आया सामने #CityStates #Agra #AgraZipLineAccident #KunalDeathCase #NoHelmetIncident #ChowpattyAgra #AdventureRideNegligence #AgraNews #SafetyViolation #ZipLineMishap #SubahSamachar
