FASTag Annual Pass Hike: हाइवे पर जाने से पहले ध्यान दें! आज से फास्टैग के नियम में बड़ा बदलाव

FASTag Annual Pass Price Hike :अगर आप कार से नेशनल हाईवे पर ज्यादा सफर करते हैं, तो आज यानी 1 अप्रैल 2026 से आपकी जेब पर थोड़ा बोझ बढ़ने वाला है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) ने फास्टटैग एनुअल पास की कीमत में बढ़ोतरी का फैसला किया है। पिछले साल सरकार ने ₹3,000 का एक सालाना पास शुरू किया था, जिसकी कीमत अब ₹75 बढ़ाकर ₹3,075 कर दी गई है। यह नया नियम देशभर के 1,150 से अधिक टोल प्लाजा पर लागू होगा। यह पास उन लोगों के लिए है जो अपनी निजी कार, जीप या वैन से बार-बार हाईवे पर आते-जाते हैं। वर्तमान में करीब 56 लाख लोग इस सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिन्हें अब रिन्यू कराते समय ₹75 अतिरिक्त देने होंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से सभी टोल प्लाजा पर लगभग दो प्रतिशत अतिरिक्त टोल टैक्स देना होगा। इतना ही नहीं टोल प्लाजा पर अब कैश सुविधा पूरी तरह बंद हो जाएगी।टोल टैक्स पर फास्टैग अथवा यूपीआई से भुगतान करना होगा।टोल से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को फास्टैग, यूपीआई और क्यूआर कोड के माध्यम से ही भुगतान करना होगा। आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 14:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




FASTag Annual Pass Hike: हाइवे पर जाने से पहले ध्यान दें! आज से फास्टैग के नियम में बड़ा बदलाव #Utility #International #FastagAnnualPassPriceHike2026 #NhaiNewTollRulesApril1 #FastagAnnualFeeRs3075 #MorthTollRateRevision #PrepaidFastagPlanBenefits #NationalHighwaysFeeRules2008 #200TollCrossingsLimit #Non-commercialVehicleFastag #SubahSamachar