Ballia News: शराब की दुकानों को हटाने के लिए आमरण अनशन

बलिया। नगर के बेदुआ बंधे से शराब की दुकानों को हटाने के लिए चल रहा क्रमिक अनशन 29वें दिन मंगलवार को आमरण अनशन में तब्दील हो गया। बेदुआ मोहल्ला वार्ड नंबर 14 के सभासद धर्म भारती, महावीर चौरसिया तथा राम नारायण गोंड आमरण अनशन पर बैठ गए। मोहल्ले की महिलाएं और पुरुष भी समर्थन में बैठे रहे। शराब की दुकानों को हटाने के लिए 28 दिनों से हनुमान मंदिर परिसर में मोहल्लेवासियों का क्रमिक अनशन चल रहा था। धरनारत लोगों का कहना है कि क्रमिक अनशन चल रहा था। आबकारी विभाग और जिला प्रशासन का पुतला दहन करने के साथ ही नगर मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपा गया। आश्वासन मिला था कि दो-तीन दिन के अंदर दुकानों को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। लेकिन अब तक नहीं किया जा सका। महिलाओं ने हनुमान मंदिर परिसर में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ भी किया था। इस मौके पर अजय आनंद ठाकुर, गिरिजाशंकर राय, भगवती राय, धर्मेंद्र कुमार, राजेश सिंह आदि लोग शामिल रहे। पूर्व मंत्री ने डीएम लिखा पत्र बलिया। शहर के बेदुआं बंधे पर स्थापित शराब की दुकानों को हटाने के लिए पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। दुकान को अन्यत्र हटाने का अनुरोध किया है। पत्र में पूर्व मंत्री ने कहा कि काफी दिनों से लोग आंदोलन कर रहे हैं। अब अमरण अनशन भी शुरू हो गया है। ऐसे में जनहित में दुकानों को दूसरी जगह स्थापित करना बेहतर होगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 23:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ballia News: शराब की दुकानों को हटाने के लिए आमरण अनशन #FastUntoDeathForRemovalOfLiquorShops #SubahSamachar