Una News: बुधान में शुरू हुई फैशन डिजाइनिंग और हस्तकला कार्यशाला

लठियाणी(ऊना)। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ग्राम पंचायत बुधान ने एक सराहनीय कदम उठाया है। पंचायत में महिलाओं के लिए विशेष रूप से फैशन डिजाइनिंग एवं हस्तकला कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यशाला के माध्यम से गांव की महिलाएं न केवल सिलाई-कढ़ाई के आधुनिक गुर सीख रही हैं बल्कि घरेलू सामान और हस्तकला की वस्तुओं को तैयार कर स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ा रही हैं। शिवा महिला मंडल की प्रशिक्षित ट्रेनर कविता महिलाओं को बारीकी से समझा रही हैं कि कैसे कम लागत में घर पर ही आकर्षक और बाजार की मांग के अनुरूप सामान तैयार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आज के समय में हस्तकला और कस्टमाइज्ड फैशन डिजाइन की बाजार में काफी मांग है। जिसका फायदा ग्रामीण महिलाएं उठा सकती हैं।कपड़ों की आधुनिक कटाई, सिलाई और लेटेस्ट डिजाइन तैयार कैसे करने हैं। इसके बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस वर्कशॉप का सबसे महत्वपूर्ण पहलू स्वरोजगार है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 23:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: बुधान में शुरू हुई फैशन डिजाइनिंग और हस्तकला कार्यशाला #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar