Farrukhabad: फतेहगढ़ स्टेडियम में दौड़ लगाने के बाद बैठा युवक बेहोश, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
फर्रुखाबाद जिले में राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव शेराखार निवासी शिवनारायन (21) रोज की तरह बुधवार सुबह फतेहगढ़ स्टेडियम में सुबह पांच बजे बाइक से दौड़ लगाने पहुंचा। वह दौड़ लगाने के बाद एक किनारे बैठ गया। प्रत्यक्षदर्शयों के अनुसार अचानक बेहोश हो गया। उसके पास में ही खड़े दोस्त सुमित और राजा अन्य सहयोगियों की मदद से आवास विकास तिराहा स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां इनकार करने पर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को सूचना दी गईं है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 05:30 IST
Farrukhabad: फतेहगढ़ स्टेडियम में दौड़ लगाने के बाद बैठा युवक बेहोश, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित #CityStates #Kanpur #Farrukhabad #FarrukhabadNews #FarrukhabadCrimeNews #SubahSamachar
