फर्रुखाबाद बवाल: पुलिस भांप न सकी गुस्सा, हो गया हमला, कारों में तोड़फोड़; पथराव और लाठीचार्ज की इनसाइड स्टोरी
फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना इलाके के गांव चाचूपुर जटपुरा में पथराव होने के कुछ ही देर बाद चाचूपुर छावनी में तब्दील हो गया। हर गली में पुलिस के बूटों की आवाज सुनाई दे रही थी। कोई बच्चा भी गली में घूमता नहीं दिखा। सभी घरों में दुबक गए थे या खेतों की ओर भाग गए थे। पथराव के कुछ देर बाद ही पांच थानों व पुलिस लाइन से फोर्स चाचूपुर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस एक्शन में नजर आई। लाठियां फटकार कर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। लोग घरों में घुस गए। सड़क पर सन्नाटा होने के बाद पुलिस ने उपद्रव करने वालों को चिह्नित कर उन्हें घर से पकड़ लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 06:10 IST
फर्रुखाबाद बवाल: पुलिस भांप न सकी गुस्सा, हो गया हमला, कारों में तोड़फोड़; पथराव और लाठीचार्ज की इनसाइड स्टोरी #CityStates #Kanpur #Farrukhabad #UttarPradesh #FarrukhabadViolence #SubahSamachar
