Farrukhabad: काल बनकर चौपाल में घुसा लोडर; चारपाई पर सो रहे रोडवेज चालक की मौत, दोस्त गंभीर

शमसाबादथाना क्षेत्र के गांव उलियापुर में शनिवार की भोर काल बनकर आई। फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग के किनारे एक चौपाल में चारपाई पर सो रहे संविदा रोडवेज बस चालक को अनियंत्रित लोडर ने रौंद दिया। हादसे में बस चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि लोडर दोनों को रौंदते हुए पलट गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और लोडर को कब्जे में ले लिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 12:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Farrukhabad: काल बनकर चौपाल में घुसा लोडर; चारपाई पर सो रहे रोडवेज चालक की मौत, दोस्त गंभीर #CityStates #Kanpur #Farrukhabad #FarrukhabadRoadAccident #RoadwaysDriverKilled #ShamsabadLoaderAccident #SubahSamachar