Farrukhabad Blast: पूर्व विधायक के दोनों बेटों सहित छह पर प्राथमिकी, सात गंभीर धाराओं में पुलिस का शिकंजा
फर्रुखाबाद जिले में घर के बेसमेंट में विस्फोट के मामले में पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के दोनों बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें सात गंभीर धाराएं लगाई हैं। अस्पताल में भर्ती सभी आरोपियों को पुलिस ने अपनी निगरानी में ले लिया है। बुधवार सुबह लखनऊ से बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर जांच शुरू की है। इससे पहले रात एक बजे तक डीएम व एसपी ने मौके पर रुककर छानबीन की थी। पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहे सपा के पूर्व विधायक विजय के नाला मछरट्टा स्थित आवास के बेसमेंट में विस्फोट हो गया था। इस मामले उनके अभिषेक सिंह उर्फ सिक्की व अविनाश सिंह उर्फ सिक्की, गांव नूरपुर निवासी भैयालाल चौहान व मोहल्ला मित्तूकूंचा निवासी राशू, नाला मछरट्टा निवासी ईशू चौरसिया व फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के पास का निवासी रामवीर सिंह घायल हो गया था। राशू को लोहिया अस्पताल व अन्य को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। पुलिस को मौके पर बारूद को गंध लग रही थी। विजय सिंह की पत्नी पूर्व पालिका अध्यक्ष दमयंती सिंह व घायल विस्फोट की सही वजह नहीं बता सके थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 09:26 IST
Farrukhabad Blast: पूर्व विधायक के दोनों बेटों सहित छह पर प्राथमिकी, सात गंभीर धाराओं में पुलिस का शिकंजा #CityStates #Kanpur #Farrukhabad #FarrukhabadNews #FarrukhabadCrimeNews #FarrukhabadBlastNews #ExplosivesActCase #FormerMlaVijaySingh #SubahSamachar
