Noida News: 22 जून को महापंचायत करेंगे किसान

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन कृषक ने रविवार को ग्रेनो कार्यालय पर बैठक कर 22 जून को महापंचायत कर आंदोलन करने का एलान किया है। उसका कहना है कि जेवर टोल प्लाजा के प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि जेवर टोल के महाप्रबंधक आनंद ने किसानों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है। किसानों को असामाजिक तत्व कहना अपमान है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जीतू गुर्जर, देवेंद्र कसाना, विकास नागर, हरवीर सिंह, मामचंद, हरेंद्र नागर, सतपाल नागर, विकास नागर, राजकुमार, कपिल कसाना, प्रमोद चौधरी, रविंद्र भाटी, सरजीत नागर, संजय नागर, राजेश अवाना आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 18:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: 22 जून को महापंचायत करेंगे किसान #FarmersWillHoldAMahapanchayatOnJune22 #SubahSamachar