Kurukshetra News: किसानों को मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन और बेहतर सेवा

कुरुक्षेत्र। प्रदेश में बिजली वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी है। बढ़ती मांग और किसानों को समय पर कनेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने हरियाणा एग्री डिस्कॉम के नाम से तीसरी बिजली वितरण कंपनी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। नई कंपनी प्रदेश के सभी 5,084 कृषि फीडरों और लगभग 7.12 लाख कृषि उपभोक्ताओं को बिजली सेवाएं प्रदान करेगी।जानकारी के अनुसार राज्य में घरेलू, कमर्शियल, कृषि और औद्योगिक उपभोक्ताओं को कुल 14,391 फीडरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जा रही है। वर्ष 2004-05 से 2014-15 तक बिजली निगम ने 1,89,978 नए ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए थे, जबकि वर्ष 2015-16 से दिसंबर 2025-26 तक 2,92,990 नए ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि नई कंपनी के गठन से कृषि क्षेत्र को समर्पित व्यवस्था विकसित होगी। ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया तेज होगी और खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने जैसे कार्यों में भी तेजी आएगी। साथ ही किसानों को भरोसेमंद और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 00:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: किसानों को मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन और बेहतर सेवा #FarmersWillGetTubewellConnectionsAndBetterServices #SubahSamachar