Noida News: एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन देने वाले किसानों को मिलेगी टोल से छूट

माई सिटी रिपोर्टरयमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए जमीन देने वाले किसानों को टोल से छूट मिलेगी। इसके लिए पात्र किसानों को जेवर टोल प्लाजा पर अपने दस्तावेज जमा कराने होंगे। सहायक महाप्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए जीरो प्वाइंट से 40 किलोमीटर के बीच आने वाले किसान टोल में राहत पाने के लिए अपने दस्तावेज 15 जून तक जमा करा सकते हैं। इसमें उन्हीं किसानों को राहत दी जाएगी, जिनकी जमीन एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहीत की गई थी। किसानों को इसके लिए फार्म संख्या 11, वोटर आईडी, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र, वर्तमान पता, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारियां देनी होंगी।----किसान संगठनों ने टोल टैक्स से राहत देने की मांग की एक्सप्रेस-वे के टोल पर किसान संगठनों की गाड़ियों को छूट देने के लिए किसान लगातार मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि संगठन के पदाधिकारियों और उनकी गाड़ियों को हमेशा छूट दी जाती थी, लेकिन एक जून से इसे बंद कर दिया गया। अगर दोबारा किसानों को मिलने वाली सुविधा शुरू न की गई तो किसान इसके विरोध में आंदोलन करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 16:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन देने वाले किसानों को मिलेगी टोल से छूट #FarmersWhoGiveLandForTheExpresswayWillBeExemptedFromToll. #SubahSamachar