Sonipat News: यमुना में कटाव से किसानों को मिलेगी राहत, पबनेरा में 4 करोड़ से बनेगी ठोकर

गन्नौर। यमुना नदी में कटाव से प्रभावित पबनेरा गांव के किसानों को जल्द राहत मिलेगी। बारिश के दौरान नदी में तेज बहाव से किसानों की कृषि भूमि लगातार कटाव की चपेट में आ रही थी जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। ग्रामीणों की मांग पर नदी पर ठोकर नंबर-10 के निर्माण को मंजूरी मिली है। इस परियोजना पर करीब 4 करोड़ खर्च किए जाएंगे। विधायक देवेंद्र कादियान ने बुधवार को गांव में विभिन्न विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन को कटाव से बचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। पबनेरा गांव में देवी वाले तालाब के जीर्णोद्धार पर 12.09 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं 6.30 लाख रुपये से खेतों तक पहुंचने वाले रास्ते का निर्माण कराया जाएगा। नाले वाले तालाब के विकास पर 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6 लाख रुपये से ट्यूबवेल लगाया जा चुका है। जल्द पाइपलाइन बिछाने का कार्य जल्द पूरा होगा। वहीं, शिव मंदिर परिसर का सुंदरीकरण होगा। विधायक ने कहा कि यमुना पर बनने वाली ठोकर किसानों की फसलों और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाएगी। गांवों में विकास कार्यों को गति को ओर तेज किया जाएगा। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण, पूर्व सरपंच हंसराज, सूरजभान, कलीराम, मुख्तार, लख्मी चौकीदार, श्याम, देवेंद्र, घसौली के सरपंच महेश त्यागी भी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 18:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: यमुना में कटाव से किसानों को मिलेगी राहत, पबनेरा में 4 करोड़ से बनेगी ठोकर #FarmersToGetReliefFromErosionInTheYamuna;ASpurWillBeConstructedAtPabnera. #SubahSamachar