Agra News: डीएपी वितरण में देरी पर जैंगारा समिति पर किसानों का हंगामा
किरावली/कागारौल। जैंगारा सहकारी समिति पर डीएपी खाद वितरण में देरी से नाराज किसानों ने शनिवार को हंगामा किया। आरोप था कि समिति पर करीब 10 दिन से डीएपी उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पा रही थी।हंगामे की सूचना पर किसान नेता मोहन सिंह चाहर, समिति अध्यक्ष धीरेंद्र चाहर और सहकारिता विभाग के एडीसीओ कमलेश मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाकर पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरण शुरू कराया गया। इससे पहले शुक्रवार शाम भाजपा नेता प्रमोद चाहर ने जिलाधिकारी से उनके आवास पर मुलाकात कर किसानों की समस्या उठाई थी। उन्होंने बताया कि खाद उपलब्ध होने के बावजूद वितरण नहीं होने से किसान परेशान हैं। इस पर जिलाधिकारी ने एआर सहकारिता और एसडीएम किरावली को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। किसानों के हंगामे की सूचना पर पुलिस की मौजूदगी में किसानों को समझाकर खाद बितरण कराया 51 महिलाओ को 102,पैकिट खाद तथा बाकी किसानो को कुल टोटल 400 खाद पैकिटों का बितरण शांती पूर्वक कराया गया है। -कमलेश, एडीसीओ, कोऑपरेटिव
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 18, 2026, 02:56 IST
Agra News: डीएपी वितरण में देरी पर जैंगारा समिति पर किसानों का हंगामा #Agra #AmarUjala #Kagarol #SubahSamachar
