PMKSY: हिमाचल में किसानों को 1,250 करोड़ से मिलेगी सिंचाई सुविधा, 25 नई लघु सिंचाई योजनाओं को भी मंजूरी
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) के तहत आयोजित 13वीं राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति (एसएलएससी) की बैठक में प्रदेश के कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए 1,250 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने की। इन परियोजनाओं से प्रदेश की 31,000 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि सिंचाई के दायरे में आएगी और हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। लघु सिंचाई योजना (एसएमआई) के तहत विभिन्न जोनों में 25 नई लघु सिंचाई योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन योजनाओं पर कुल 561.46 करोड़ खर्च किए जाएंगे और 16,307.66 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा। हमीरपुर जोन में 4 योजनाओं के क्लस्टर को 279.67 करोड़ की स्वीकृति मिली है, जिससे 7,043.28 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 19:49 IST
PMKSY: हिमाचल में किसानों को 1,250 करोड़ से मिलेगी सिंचाई सुविधा, 25 नई लघु सिंचाई योजनाओं को भी मंजूरी #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #MinorIrrigationSchemes #SubahSamachar
