Noida News: किसानों ने बैठक कर तय की रणनीति

रबूपुरा (संवाद)। प्राधिकरण से मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर गांव रौनीजा में चल रहे धरना स्थल पर बृहस्पतिवार को किसानों ने समीक्षा बैठक की। लखन चौधरी और जिलाध्यक्ष युवा अमित गौड़ की मौजूदगी में किसानों ने आगे की रणनीति तय की। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह ने बताया कि सोनभद्र के भैंसावली गांव में चकबंदी विभाग द्वारा की गई घोर अनियमितताओं को लेकर 13 महीने से चल धरने व गौतम नगर के रौनीजा गांव पर 12 माह से चल रहे धरने पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए किसान 25 जून को प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे और प्रदेश की हर तहसील में ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान विजयपाल प्रधान, उदयभान मलिक, प्रमोद शर्मा, गजब सिंह, संजय सिंह, खेमी सिंह, संतवीर समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 18:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: किसानों ने बैठक कर तय की रणनीति #FarmersHeldAMeetingAndFinalizedTheirStrategy #SubahSamachar