Ambala News: ब्याज पर पैसा उठाकर किसान स्टोर कर रहे डीजल
जलबेड़ा। पेट्रोल व डीजल की बड़ी हुई कीमतों से समाज का हर वर्ग परेशान है। डीजल व पेट्रोल विकास में एक बहुत बड़ा साधन है। पूरे देश में चल रहे विकास कार्यों को भी इसकी कमी के चलते धक्का लगेगा। वहीं दूसरी ओर किसान वर्ग भी इसकी बड़ी कीमतों से प्रभावित होने लगा है। किसान ब्याज पर पैसा उठाकर जीरी रोपाई के लिए डीजल खरीद रहे हैं। इसका कारण है कि किसानों काे डर है कि कहीं डीजल के दाम और न बढ़ जाएं। पहले ही तीन रुपये का इजाफा होने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। यही कारण है कि किसानों ने डीजल को स्टाेर करना शुरू कर दिया है।किसानों पर पड़ रही महंगाई की मारकिसानों का कहना है कि एक तरफ तो धान की फसल में हर साल कोई ना कोई नई बीमारी शुरू हो जाती है जिसके चलते किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। दूसरी और उन पर महंगाई की मार पड़ रही है। ------------किसान हरदीप सिंह ने बताया कि खेती का सारा कार्य मशीनरी के ऊपर निर्भर है। डीजल के महंगे दामों और कमी के चलते इससे उनकी खेती बाड़ी प्रभावित होगी सरकार को जल्द ही इस पर लगाम लगानी चाहिए। संवाद------------जरनैल सिंह ने बताया कि आज यदि कोई पुराने तरीके से खेती करता है तो वह आधुनिकता की दौड़ में पीछे रह जाएगा। इसलिए नए साधनों के द्वारा हो रही खेती को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार को किसानों की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। -------------मनजीत सिंह ने बताया कि फसलों के रेट नाम मात्र के ही बढाए जाते हैं। लेकिन किसानों के खेतों में इस्तेमाल होने वाले बीज, पेस्टिसाइड, डीएपी, यूरिया आदि के रेट फसल के रेट के मुकाबले ज्यादा बढ़ाए जाते हैं। जिससे किसान हर वर्ष घाटे में जा रहा है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 19, 2026, 03:47 IST
Ambala News: ब्याज पर पैसा उठाकर किसान स्टोर कर रहे डीजल #FarmersAreStoringDieselByTakingMoneyOnInterest #SubahSamachar
