Baghpat News: ईंख की फसल को रोगों से बचाव के लिए किसानों को दी सलाह
-खतौली और भैंसाना चीनी मिल के अधिकारियों ने प्रभावित खेतों का किया निरीक्षणफोटो-12 संवाद न्यूज एजेंसी दोघट। चौगामा क्षेत्र के कई गांवों में ईंख की फसल में सड़न रोग फैलना शुरू हो गया है। इस समस्या को देखते हुए खतौली और भैंसाना चीनी मिल के अधिकारियों ने प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को रोग से बचाव के लिए आवश्यक उपाय और कीटनाशक छिड़काव की सलाह दी है।शनिवार को खतौली चीनी मिल के महाप्रबंधक कुलदीप राठी, विनेश कुमार और प्रबंधक कपिल कुमार ने दोघट, भड़ल, निरपुड़ा, आदमपुर, इदरीशपुर गांवों के खेतों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान कई खेतों में सड़न रोग के लक्षण पाए गए। अधिकारियों ने किसानों को कीट और रोग से फसल बचाने की जानकारी दी। उन्होंने सलाह दी कि रोगग्रस्त पौधों को तुरंत काटकर खेत से बाहर निकाल दें। किसानों को खेत में लाइट ट्रैप और फेरोमोन ट्रैप लगाने का सुझाव भी दिया। इसी क्रम में भैंसाना मिल के सहायक महाप्रबंधक योगेंद्र डबास और मनोज सोलंकी ने भी कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने धनौरा, भड़ल, दाहा, दोघट, टीकरी और निरपुड़ा गांवों में किसानों के साथ फसल का निरीक्षण किया। भैंसाना मिल के अधिकारियों ने किसानों से कहा कि इस समय फसल पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 18:58 IST
Baghpat News: ईंख की फसल को रोगों से बचाव के लिए किसानों को दी सलाह #FarmersAdvisedOnProtectingSugarcaneCropsFromDiseases. #SubahSamachar
