Meerut News: नजरबंद किए किसान नेताओं को रिहा किया

समस्याएं बताने के लिए पीएम की रैली में जाना चाहते थेसंवाद न्यूज एजेंसीसरधना। मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व शनिवार को कुछ किसान नेताओं को एहतियातन नजरबंद किया गया। इससे किसान नेताओं में नाराजगी रही। किसान नेता चौधरी निखिल राव, मनोज त्यागी, रहीश चौधरी, मनीष सोम, अंकित खेड़ा, तनसीर खान और सतपाल कश्यप को प्रशासन ने हिरासत में लेकर सरधना थाने में नजरबंद रखा। किसान नेताओं का कहना है कि उनका कार्यक्रम पूर्व निर्धारित और शांतिपूर्ण था। वे किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन या अव्यवस्था उत्पन्न करने के उद्देश्य से नहीं जा रहे थे, बल्कि अपनी समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से रखने की योजना थी। उनका आरोप है कि एहतियातन हिरासत में लिया जाना उनके संवैधानिक अधिकारों के विपरीत है। प्रशासन ने उद्घाटन कार्यक्रम के समापन के बाद सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्वक रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और किसान-मजदूर वर्ग की समस्याओं को संवाद के माध्यम से सुना जाना चाहिए।---------भाकियू के पदाधिकारी को किया नजरबंद, ज्ञापन लियासंवाद न्यूज एजेंसीबहसूमा। मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनसभा को संबोधित करने व नमो भारत, मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार को पुलिस ने भाकियू के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को उनके घर पर ही नजरबंद कर लिया। दरअसल, भाकियू अ के प्रदेश सचिव मोनू पंवार घोरियां और भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष इंतजार प्रधान कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाना था। पुलिस ने सभी पदाधिकारियों को घरों में नजरबंद कर लिया। किसान नेता मोनू पंवार का कहना है कि थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह को सभी ने अपनी मांगों का लेकर ज्ञापन सौंपा। मोनू पंवार ने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज हस्तिनापुर में इंडोर मिनी स्टेडियम में जेई और अधिशासी अभियंता की मिलीभगत से ठेकेदार मानक के विरुद्ध अवैध सामग्री लगाकर बड़ा भ्रष्टाचार कर सरकार को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हस्तिनापुर में गोशाला के निर्माण में कच्ची ईंटे लगाई जा रही हैं। मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ क्षेत्र में कुतुबपुर गांव में इंद्रा आवास की बदहाल हालत है। हस्तिनापुर-खतौली को जोड़ने वाले झुनझुनी-रहावती मार्ग को कार्य योजना में शामिल होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग कार्य नहीं कर रहा है। इस मौके पर युवा अध्यक्ष विपिन गुर्जर, योगेश गुर्जर, मुजम्मिल, सचिन गुर्जर, अरविंद, राशिद, अनमोल, एहसान, नाजिम, अमित, बबलू, सुमित, राहुल और भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष ध्यान प्रधान, अभिषेक चौधरी, संजीव तोमर, अमरपाल, इरफान आदि रहे। बहसूमा। भाकियू अम्बावत के प्रदेश सचिव मोनू पवार पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए फोटो स्वयं मोनू बहसूमा। भाकियू अम्बावत के प्रदेश सचिव मोनू पवार पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए फोटो स्वयं मोनू बहसूमा। भाकियू अम्बावत के प्रदेश सचिव मोनू पवार पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए फोटो स्वयं मोनू

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 18:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: नजरबंद किए किसान नेताओं को रिहा किया #FarmerLeadersUnderHouseArrestReleased #SubahSamachar