Auraiya: खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमावता निवासी 35 वर्षीय किसान अर्जुन सिंह पुत्र दुर्गा सिंह की खेत पर रखवाली के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्जुन सिंह रोज की भांतिहरपालपुर अड्डा, अमावता स्थित अपने गेहूं के खेतों पर रखवाली करने गए थे। देर रात लगभग 3 बजे उनके भाई विक्रम सिंह जो चेन्नई में रहते हैं, के पास कॉल पहुंची। कॉल करने वाले ने बताया कि 'जल्दी आ जाओ, तुम्हारे भाई को सूअर ने टक्कर मार दी है।' सूचना मिलते ही भाई ने परिजनों को अवगत कराया। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो अर्जुन सिंह का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। घटनास्थल के पास एक कुल्हाड़ी, टूटी हुई टॉर्च तथा लाल मिर्च पाउडर का पैकेट पड़ा हुआ था, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे सीओ ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक पांच भाई हे जिसमें चार भाई नौकरी करते हैं। अर्जुन घर पर रहकर खेती करता था। उसका परिवार में पत्नी शांति तथा एक पुत्र नैतिक 8 वर्ष तथा सभी 4 वर्ष है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 08:25 IST
Auraiya: खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका #CityStates #Auraiya #AuraiyaCrime #AuraiyaHindiNews #AuraiyaPolice #AuraiyaUpNewsInHindi #SubahSamachar
