Bihar news: तेज रफ्तार थार ने उजाड़ा घर, सड़क हादसे में किसान की मौत, आरोपी फरार

रोहतास जिले के सासाराम में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार गांव के समीप की है। मृतक की पहचान सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धनपूरवा गांव निवासी अक्षयवर सिंह के रूप में हुई है। बाइक को थार जीप ने मारी जोरदार टक्कर जानकारी के अनुसार, शनिवार रात बाइक सवार दो व्यक्ति सासाराम चौसा पथ से होकर अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित थार जीप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल गुड्डू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। ये भी पढ़ें-Bihar:फायर सेफ्टी पर बड़ा सवाल, समाहरणालय का डेढ़-दो साल से नहीं हुआ ऑडिट; अस्पताल-होटलों की जांच शुरू पुलिस जांच में जुटी, वाहन की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाली थार जीप की पहचान की कोशिश की जा रही है। साथ ही क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 23:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar news: तेज रफ्तार थार ने उजाड़ा घर, सड़क हादसे में किसान की मौत, आरोपी फरार #CityStates #Crime #Bihar #Patna #BiharNews #SubahSamachar