Rewari News: किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
रेवाड़ी। एक मार्च को कोसली रेलवे ट्रेक पर मिला शव 45 वर्षीय किसान राकेश का था। वह जमींदारी करते थे। जांच अधिकारी सत्यपाल ने बताया कि एक मार्च को रेवाड़ी जीआरपी को कोसली रेलवे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी है।शव की पहचान नहीं होने पर शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 18:56 IST
Rewari News: किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान #FarmerCommittedSuicideByJumpingInFrontOfATrain #SubahSamachar
