UP: रंजिश में किसान की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, गोली मारने का भी आरोप; गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित

Varanasi News: फूलपुर थाना क्षेत्र के बरजी गांव में रंजिश में ओमप्रकाश यादव उर्फ भोथू (50) की शनिवार अपराह्न लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पीड़ित परिजनों ने गोली मारकर हत्या का भी आरोप लगाया। पुलिस ने भोथू यादव के शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात है। एडीसीपी गोमती जोन, एसीपी पिंडरा ने छानबीन की है। बरजी गांव निवासी ओमप्रकाश यादव उर्फ भोथू और गांव के नन्हेलाल के बीच लंबे समय से विवाद था। अपराह्न 3 बजे ओमप्रकाश यादव उर्फ भोथू अपने घर से थोड़ी दूर पंपिंग सेट मशीन पर था। गांव के रहने वाले तीन भाई अनीश, धर्मराज और सत्यनारायण पहुंचे और भोथू से विवाद कर लिया। कहासुनी के बीच अनीश, उसके भाइयों ने ओमप्रकाश पर लाठी से हमला कर दिया। यह देख भोथू के भतीजे चिंटू यादव ने दूर से ही शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले। परिजनों का आरोप है कि अनीश ने पिस्टल से भोथू पर फायरिंग कर दी। लाठी डंडे से पीट-पीटकर भोथू यादव को अधमरा कर दिया। लहूलुहान भोथू को पिंडरा पीएचसी और जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इस बीच ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने भोथू को मृत घोषित कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 23:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: रंजिश में किसान की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, गोली मारने का भी आरोप; गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar